कच्चे पपीते की चटनी कैसे बनायें
सामग्री:
"• १ कप कद्दुकस किया कच्चा पपीता
• २ छोटा चम्मच तेल
• १/४ छोटा चम्मच राई
• १/८ छोटा चम्मच हींग
• १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• १ चुटकी लाल मिर्च पाउडर
• ४- ५ हरी मिर्च
• १ चुटकी काला नमक
• नमक स्वादानुसार
• १/२ नींबू का रस
"
विधि:
"• एक पैन में तेल गरम कर राई डाले।
• हरी मिर्च और हींग डालें, हरी मिर्च को अच्छे से सेक ले।
• बादमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले
• बाद में कच्चा पपीता, काला नमक, सफेद नमक डाल कर १ से २ मिनट चम्मच सें हिलाते हुऐ चटनी को पकाएं।
• बादमें गैस बंद करें , हमें चटनी को ज्यादा पकाना नही हैं , थोडी अध कच्ची रखे।
• पपीता चटनी में नींबू का रस मिलाएं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें