कद्दू का रायता कैसे बनायें


कद्दू का रायता कैसे बनायें






सामग्री:
• कद्दू - 250 ग्राम
• दही - 250 ग्राम
• हरी मिर्च- 2 ( बारीक कटी हुई )
• भूनी हुई हींग - 1 पिंच
• भुना हुआ जीरा - आधा छोटी चम्मच
• नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच से कम )





विधि:
• कद्दू को छील कर धोइये और काट लीजिये.
• एक बर्तन में कद्दू को डालें, एक कटोरी पानी के साथ उबालने के लिये धीमी गैस पर रख दीजिये. ( 10-12 मिनिट मे कद्दू उबल जाता है )
• दही को मथ लें, उबले हुये कद्दू से पानी निकाल दीजिये, ठंडा कीजिये, चमचे की सहायता से मसल लीजिये या मिक्सी में हल्का सा पीस लीजिये.
• दही में, कद्दू, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा, हींग और नमक डाल कर मिला दीजिये. लीजिये आपका कद्दू का रायता तैयार है.
• गरमा गरम खाने के साथ ठंडा कद्दू का रायता परोसिये और खाइये.


टिप्पणियाँ