मिक्स वेज रायता
सामग्री:
"• दही - 2 कप (फैंटा हुआ)
• आलू - 1 (उबला हुआ)
• टमाटर - 1
• खीरा - 1
• हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
• भुना जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
• काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
• लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम (आप चाहे तो)
• चीनी - ½ छोटी चम्मच
• काला नमक - ¼ छोटी चम्मच
• नमक - ¼ छोटी चम्मच
"
विधि:
"• खीरे को दोनों ओर से थोड़ा सा काट लीजिए और छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
• टमाटर को भी बारीक टुकड़ों मे काट लीजिए. आलू को भी छीलकर छोटे टुकड़ों में काटकर रख लीजिए.
• फैंटे हुए दही में सारी कटी हुई सब्जियां डालकर मिक्स कर दीजिए.
• साथ ही, इसमें नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, चीनी, लाल मिर्च पाउडर, आधा जीरा पाउडर और आधा हरा धनिया डाल दीजिए.
• सभी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिए, मिक्स वेज रायता तैयार है.
• मिक्स वेज रायते के ऊपर थोड़ा सा जीरा पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निशिंग कर दीजिए.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें