लहसुन की चटनी कैसे बनायें


लहसुन की चटनी कैसे बनायें






सामग्री:
• लहसुन1 कप, छिला हुआ
• लाल मिर्च पाउडर1/4 कप
• धनिया पाउडर1/2 कप
• तेल2 चम्मच
• नमक2 छोटे-चम्मच या स्वाद अनुसार





विधि:
• लहसुन की कलियों को छिल कर निकाल लीजिए. लहसुन छीलते समय उंगलिओ पर थोड़ा तेल लगाने से लहसुन की गंध हाथो में नहीं लगेगी.
• लहसुन की कलिया, नमक, धनिया पाउडर एक मूसल (mortar) में लेकर दसते (pestle) से कूट लीजिये। आप मिक्सर ग्राइंडर या फ़ूड प्रोसेसर का भी उपयोग कर सकते है.
• अब कुटी हुई लहसुन की चटनी में लाल मिर्च पाउडर और तेल डाले और वापसी कूट ले.
• लहसुन की चटनी तैयार है।


टिप्पणियाँ