मुनगा भाजी सामग्री
2 लोग
250 ग्राम मूनगा पत्ता (भाजी)
2 चमच लहसुन बारीक कटी हुई
4 लाल मिर्च सुखी
2 प्याज
4 टमाटर
1 चमच नमक
4 चमच रिफाईन तेल
मुनगा भाजी बनाने का तरीका
पहले मूनगा भाजी को साफ कर ले,पत्ते को निकाले और ठंठल फेंक दे । फिर धो कर उबाल ले ।
अब गैस पर कड़ाई रखे और 4 चमच तेल डाले,लहसुन कटी हुई डाले । लहसुन लाल हो जाये तो खड़ी मिर्च,और प्याज़ डाले,प्याज लाल होने लगे तो 5 टमाटर कटे हुये डाल दे ।
टमाटर गल जाये तब ये मूनगा भाजी डाल दे और अच्छे से भूने,1 चमच नमक डाले
और तब तक सेके जब तक तेल निकल आये फिय गस बन्द कर दे ।इसे आप रोटी और पराठा के साथ खा सकते है ।ये भाजी बहुत ही स्वादिष्ट और आईरन से भरपुर होती है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें